खेल डेस्क. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की सीरीज का आखिरी वनडे दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। झाए रिचर्डसन और पैट कमिंस क्रीज पर हैं। इससे पहले उस्मान ख्वाजा और एरॉन फिंच ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की। ख्वाजा ने करियर का दूसरा शतक लगाया। उन्होंने 106 गेंद पर 100 रन बनाए। दूसरी ओर पीटर हैंड्सकॉम्ब ने करियर का चौथा अर्धशतक लगाया। उन्होंने 52 रन बनाए।
ख्वाजा भारत के खिलाफ किसी भी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। इस सूची में जॉर्ज बेली हैं। बेली ने 2013 में भारत के खिलाफ 6 पारियों में 478 रन बनाए थे। हालांकि, ख्वाजा की यह पांचवीं पारी ही है।
पहला विकेट (14.3 ओवर) : भारत को पहली सफलता 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिली। रविंद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच को बोल्ड कर दिया। फिंच ने 43 गेंद पर 27 रन बनाए।
दूसरा विकेट (32.6 ओवर) : भुवनेश्वर 33वें ओवर की आखिरी गेंद पर ख्वाजा को पवेलियन भेजा दिया। ख्वाजा ने हैंड्सकॉम्ब के साथ दूसरे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की। ख्वाजा ने अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए।
तीसरा विकेट (33.5 ओवर) : ख्वाजा के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे ग्लेन मैक्सवेल ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। उन्हें जडेजा ने कप्तान कोहली के हाथों कैच आउट कराया। मैक्सवेल तीन गेंद पर सिर्फ एक ही रन बना सके।
चौथा विकेट (36.2 ओवर) : मैक्सवेल के आउट होने के बाद क्रीज पर लंबे समय से टिके हैंड्सकॉम्ब भी आउट हो गए। शमी की गेंद पर उन्होंने विकेटकीपर ऋषभ पंत का कैच थमा दिया।
पांचवां विकेट (41.2 ओवर) : पिछले मैच के हीरो रहे एश्टन टर्नर इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके। उन्हें 20 रन के निजी स्कोर पर कुलदीप ने पवेलियन भेज दिया। कुलदीप की गुगली को वे पढ़ नहीं सके और जडेजा के हाथों में कैच थमा बैठे।
छठा विकेट (44.2 ओवर) : भुवनेश्वर ने दूसरी सफलता हासिल करते हुए मार्क्स स्टोइनिस को बोल्ड कर दिया। स्टोइनिस ने 27 गेंद पर 20 रन बनाए। भुवनेश्वर की गेंद पर कट लगाने के चक्कर में वे प्लेड-ऑन हो गए।
सातवां विकेट (45.5 ओवर) : शमी ने भारत को सातवीं सफलता दिलाई। उन्होंने एलेक्स केरी को पंत के हाथों कैच कराया। वे नौ गेंद पर तीन रन ही बना सके। शमी को दूसरी सफलता मिली।
दोनों टीमों ने दो-दो बदलाव किए
इस वनडे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम में दो बदलाव किए। शॉन मार्श की जगह मार्क्स स्टोइनिस को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। वहीं, नाथन लियोन की वापसी हुई है। इस कारण जेसन बेहरेनडॉर्फ को बाहर बैठना पड़ेगा। भारतीय टीम प्रबंधन ने भी दो बदलाव किए हैं। इस मैच में युजवेंद्र चहल की जगह रविंद्र जडेजा शामिल किए गए हैं। वहीं, मोहम्मद शमी को अंतिम एकादश में शामिल किए जाने के कारण केएल राहुल को बाहर बैठना पड़ा है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, विजय शंकर, केदार जाधव, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्क्स स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन टर्नर, एलेक्स केरी, झाए रिचर्ड्सन, पैट कमिंस, एडम जम्पा, नाथन लियोन।
टीम इंडिया हारी तो 10 साल बाद घर में ऑस्ट्रेलिया से सीरीज गंवाएगी
दोनों टीमें अभी सीरीज में 2-2 से बराबरी पर हैं। ऐसे में जो भी टीम यह वनडे जीतेगी, सीरीज उसकी होगी। टीम इंडिया यदि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराती है तो घरेलू मैदान पर उसकी लगातार 7वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत होगी। वहीं, यदि ऑस्ट्रेलिया टीम इंडिया को हराती है तो वह 10 साल भारत में द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतेगी। हालांकि, पिछला रिकॉर्ड देखें तो ऑस्ट्रेलिया के लिए यह सीरीज जीतना आसान नहीं होगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अब तक 181 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली हैं, लेकिन कभी भी वह 0-2 से पिछड़ने के बाद सीरीज नहीं जीत पाई है। यही नहीं, भारत के खिलाफ पांच मैच की शृंखला में 0-2 से पिछड़ने के बाद कोई भी टीम उससे सीरीज जीत नहीं पाई है।
फिंच के पास बतौर कप्तान पहली सीरीज जीतने का मौका
ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2009 में भारत में वनडे सीरीज जीती थी। तब उसने 6 वनडे की सीरीज में भारत को 4-2 से हराया था। ऑस्ट्रेलिया का जीतना कप्तान एरॉन फिंच के लिए भी व्यक्तिगत उपलब्धि होगी। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया पहली बार वनडे सीरीज जीतेगी। फिंच की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम चौथी सीरीज खेल रही है। इससे पहले उसे तीनों में हार मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने फिंच की अगुआई में अब तक 12 वनडे खेले हैं। इनमें से कंगारुओं को 4 में जीत, जबकि 8 में हार मिली है।
बतौर कप्तान विराट ने घर में कभी वनडे सीरीज नहीं गंवाई
उधर, विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया अब तक घरेलू मैदान पर एक भी वनडे सीरीज नहीं हारी है। उनकी अगुआई में टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर अब तक पांच वनडे सीरीज खेलीं और सभी जीतीं। ऐसे में दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया को हराकर कोहली अपना यह व्यक्तिगत रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेंगे। हालांकि, टीम इंडिया का हालिया हालिया प्रदर्शन, खराब फील्डिंग, ओपनिंग क्रम के प्रदर्शन में निरंतरता और सही संयोजन की कमी से टीम मैनेजमेंट चिंतित है।
कोटला पर टीम इंडिया का सक्सेस रेट 60%
फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में भारतीय टीम ने अब तक 20 वनडे खेले हैं। इनमें से उसने 12 जीते हैं, जबकि 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। एक वनडे रद्द हो गया, जबकि एक बेनतीजा रहा। टीम इंडिया इस मैदान पर पिछले 5 में से 4 वनडे में जीतने में सफल रही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया इस मैदान पर 4 वनडे खेल चुके हैं। इनमें से भारत ने तीन और ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच जीता है। दोनों के बीच इस मैदान पर आखिरी वनडे 31 अक्टूबर 2009 को खेला गया था। भारत ने उस मैच को 6 विकेट से जीता था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
肺炎疫情与外交紧张:新冠病毒阴影下的明争与暗斗
西班牙是受病毒打击最为沉重的国家之一 唐宁街说, 色情性&肛交集合 因感染新冠病毒住院 色情性&肛交集合 并重症监护的 色情性&肛交集合 首相约翰逊当 色情性&肛交集合 地时间12日中午出院。 色情性&肛交集合 此前, 色情性&肛交集合 约逊发表声明, 色情性&肛交集合 感...
-
खेल डेस्क. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की सीरीज का आखिरी वनडे दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ...
-
यूपी के किसान आवारा पशुओं के खेत चर लेने जैसी समस्याओं से परेशान हैं, लेकिन दूसरी तरफ, यह कई NGO से जुड़े गौरक्षकाें के लिए यह गाढ़ी कमाई क...
-
中新网8月19日电 据香港《星岛日报》网站报道,此前,香港警方 拘捕一名涉嫌在机场围殴内地记者及旅客的19岁男子。案件19日于东区裁判法院提堂,被告无需答辩,案件押至10月28日再提堂,以待警方作进一步调查,被告申请保释被拒,保留8日保释复核权利。 被告赖某涉嫌袭击内...
No comments:
Post a Comment