कॉमेडी से सभी को हंसाने वाले कपिल शर्मा अपने चर्चित कॉमेडी प्रोग्राम "द कपिल शर्मा शो" से टीवी पर फिर कमबैक कर रहे हैं. उनके शो के दूसरे सीजन का टीजर जारी हो गया है, इसमें शो के जल्द रिलीज होने की भी जानकारी दी गई है. बीमारी और विवादों से घिरे रहने के बाद अब कपिल नए सिरे से अपने करियर को आगे बढ़ाएंगे.
सोनी टीवी ने ट्विटर पर टीजर जारी किया. इसमें समाज के हर वर्ग और पीढ़ी के लोगों को साथ बैठकर शो का लुत्फ उठाते दिखाया गया है. लोगों को शो के पहले पार्ट से कनेक्ट करने की कोशिश की गई है. पहले पार्ट को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. मगर कपिल की हेल्थ और दूसरे कारणों की वजह से शो को बंद करना पड़ा. कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी कहा गया कि हाथापाई की घटना के बाद सुनील ग्रोवर के हटने से शो की टीआरपी में गिरावट हुई.
इसके बाद कपिल ने मार्च, 2018 में फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा से वापसी की. मगर हफ्ते भर में इस शो को बंद होना पड़ा. शो के ना चल पाने की वजह एक बार फिर कपिल शर्मा की बिगड़ती हेल्थ और उनके गैर पेशेवर रवैये को जिम्मेदार ठहराया गया. हाल ही में स्वस्थ होने के बाद उन्होंने ऐलान किया कि वे अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और जल्द ही वापसी करेंगे.
कपिल के फैन्स के लिए ये खुशखबरी है कि वे एक बार फिर से टीवी की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं और सभी को हंसाने के लिए तैयार हैं. टीजर में, शो के रिलीज होने की डेट मेंशन नहीं की गई है पर ये जरूर लिखा है कि जल्द ही शो लोगों के बीच दस्तक देगा.
देश में आम चुनाव से पहले राम मंदिर का मुद्दा गरमाया हुआ है और जहां राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने राम मंदिर को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है वहीं इसके बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा है. ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी राम की नहीं रावण की पूजा करती है.
एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी राम की नहीं रावण की पूजा करती है और लोगों के बीच मतभेद पैदा करने का काम करती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी भगवान के नाम पर लोगों को बांटती है. वो उन राम की बात करते हैं जिनकी हम मां दुर्गा से पहले पूजा करते हैं.
तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा कि हम वोट के लिए भगवान के नाम को नहीं बेचते और उनकी पार्टी भगवान के नाम पर वोट हासिल करने की कोशिश नहीं करती. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी सर्वधर्म समभाव को मानती है और लोगों को उनके धर्म और विश्वास के आधार पर नहीं बांटती.
बता दें कि राम मंदिर पर आरएसएस भी एक्शन में आ गया है. 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले संघ ने 'प्लान-4' तैयार किया है. जिसके तहत वीएचपी की अगुआई में न सिर्फ धर्मसंसद होगी बल्कि देशभर में साधु संत आंदोलन भी करेंगे. संघ के प्लान के अनुसार 9 दिसंबर को दिल्ली में वीएचपी एक बड़ी सभा करेगी और 18 दिसंबर से वीएचपी राष्ट्रव्यापी पूजा-हवन करेगी.